भारतीय नौसेना ने अवैध रूप से घुसे संदिग्ध चीनी पोत को खदेड़ दिया।


भारतीय नौसेना ने अंडमान-निकोबार के समीप अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसे संदिग्ध चीनी पोत को खदेड़ दिया। बताया गया कि संदिग्ध चीनी जहाज  शी यान 1 एक अनुसंधान पोत था जिसकी खोज भारतीय निगरानी विमान पी8आई ने किया। यह जलपोत पोर्ट ब्लेयर के पास भारतीय जल क्षेत्र में कथित रूप से अनुसंधान गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। सूत्रों के अनुसार ऐसी आशंका जताई गई कि चीन इस पोत के जरिए भारतीय क्षेत्र में नौसेना की गतिविधियों की जासूसी कर सकता है। क्योंकि, चीन आक्रामक रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहा है। 
सुरक्षा एजेंसियों ने जैसे ही पता लगाया कि एक चीनी पोत भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र में अनुसंधान गतिविधियों को अंजाम दे रहा है वैसे ही भारतीय नौसेना सक्रिय हो गई। नौसेना ने अपने एक युद्धपोत को इसकी निगरानी के लिए भेजा। 
भारतीय कानून के अनुसार कोई भी विदेशी जहाज भारतीय जल क्षेत्र में किसी भी प्रकार का शोध या अन्वेषण गतिविधि को अंजाम नहीं दे सकता। इसके बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने पूरा संयम बरतते हुए चीनी अनुसंधान पोत को भारतीय जल क्षेत्र से बाहर जाने के लिए कहा।  भारतीय नौसेना का आदेश पाते ही चीनी जलपोत भारत के जलक्षेत्र से बाहर भाग गया। 

बता दें कि भारतीय नौसेना मलेशिया के पास स्थित मलक्का जलडमरूमध्य से हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी चीनी जहाजों पर निरंतर निगरानी रखती है। कुछ दिनों पहले ही नौसेना के खोजी विमान पी8आई ने चीनी नौसेना के सात युद्धपोतों का पता लगाया था जो हिंद महासागर क्षेत्र में सक्रिय थे। 

हिंद महासागर क्षेत्र में युद्धपोतों और परमाणु शक्ति युक्त पनडु्ब्बियों के गश्त को लेकर चीन बार-बार यह दलील देता है कि ये समुद्री लुटेरों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई बल का हिस्सा हैं। कभी-कभी ये जहाज भारतीय जलक्षेत्र में भी प्रवेश कर जाते हैं। लेकिन जानकारों के अनुसार, समुद्री लुटेरों के खिलाफ कभी भी पनडुब्बियां कार्रवाई नहीं करती हैं। जो चीन की चालाकियों कोदर्शाता है। 


Popular posts
जानिए रावणा राजपूत समाज का इतिहास
Image
अ. भा. सर्व क्षत्रिय राजपूत समाज एकता महासंघ द्वारा देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आरक्षण को 9 वी अनुसूची में शामिल किए जाने के विरोध में दिया गया ज्ञापन।
Image
पांच हजार करोड़ की संपत्ति पर निर्णय आज
Image
मुग़ल-राजपूत वैवाहिक संबंधों पर एक नजर।
Image
युवा कांग्रेस देवास के साथियों द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  के  1 वर्ष का कार्यकाल पुर्ण होने पर कोरोना से बचने हेतु मास्क वितरण किए